सुगौली परिक्षेत्र के सामुहिक चित्रगुप्त पूजा को प्रभावकारी बनाने को लेकर हुई समीक्षा बैठक

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस 9ता.सुगौली। जन जागरण मंच, सुगौली के कार्यालय में चित्रांश परिवार, सुगौली परिक्षेत्र के सामुहिक चित्रगुप्त पूजा हेतु कार्यकारिणी की एक अहम बैठक संगठन के सचिव उदय प्रकाश श्रीवास्तव के अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उदय श्रीवास्तव ने कहा कि पूजा को प्रभावकारी बनाने एवं बच्चों को उत्साहित करने के उदेश्य से एक छोटा मोटा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जायगा। इस कार्यक्रम में चित्रांश परिवार के बच्चे, जवान , बूढ़े, पुरुष, औरत द्वारा चुटकुला, कौमिक, प्रहसन, कायस्थ उत्पति पर भाषण एवं देश के चित्रांश धरोहरों के जीवनी पर वक्तव्य देंगे। 15 नवम्बर 2023 सुबह 08 बजे से 10 बजे के बीच पूजा सम्पन्न होगा। दिन के 2 :30 बजे से उपलब्ध किसी स्थानीय अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जायगा । साथ ही भाई भोज भी शुरु होगा, जिसमें चित्रांश परिवार के सभी सदस्य एवं आगन्तुक अतिथि शामिल होंगे। संगठन के अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुर्ति विसर्जन 16-11-23 को गाजा बाजा के साथ निश्चित रुप से कर दिया जायग।वहीं इस बैठक में संगठन संयोजक सह मिडिया प्रभारी मधुरेन कुमार, कोषाध्यक्ष विजय प्रताप ‘अतुल’. अजय कुमार श्रीवास्तव, मधुरेन्द्र किशोर सिन्हा, प्रमोद कुमार श्री., राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं उत्तम कुमार ने मुख्य रुप से भाग लिया।

मां काली की पूजा को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *