राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जानबूझकर किया जा रहा है परेशान, शिक्षक बहाली बहुत अच्छे ढंग से हो रही ,सीएम नीतीश कुमार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 26ता.पटना (बिहार)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत रद्द कराए जाने को लेकर सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने के मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जानबूझकर पूर्व सीएम लालू प्रसाद को तंग किया जा रहा है। बीपी मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौटने के क्रम में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में आज जो लोग हैं उन्होंने किसी को छोड़ा है क्या? मुख्यमंत्री से जब सरकार के राजभवन के साथ टकराव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई टकराव नहीं है। कोई इधर-उधर नहीं है। कोई समस्या नहीं । सभी पढ़ाई के पक्ष में है।

शिक्षक बहाली को लेकर सीएम ने कहा कि यह बहुत अच्छे ढंग से हो रही है। इसके अलावा 15 अगस्त को हमने जो घोषणा की थी उसे पर भी काम बढ़ रहा है।

SSB के जवानों को मिली एक बड़ी कामयाबी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *