होसिर सुभाष चौक से जीरो पॉइंट तक सड़क अत्यंत जर्जर

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर पूर्वी पंचायत में सुभाष चौक से लेकर जीरो पॉइंट तक लगभग दो हजार मीटर तक लम्बी कालीकरण सड़क अत्यंत जर्जर स्थिति में है। इस सड़क में जगह-जगह काफी गड्ढे हो गए हैं। इन दिनों बारिश के मौसम में गड्ढे में पानी भर जाता है। इस कारण राजगीरों के बीच दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। यह सड़क जीरो पॉइंट चौक से एक तरफ तेनुघाट बांध वाली सड़क व दूसरी ओर पीसीसी सड़क से ललपनिया मुख्य सड़क से जुड़ती है। इस सड़क से होकर बड़े छोटे सभी वाहनों का आवागमन होता है। सड़क के किनारे मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर व मदर टेरेसा स्कूल अवस्थित है। स्कूली वाहनों समेत दो पहिया वाहनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में स्थानीय वार्ड सदस्य कुंदन कुमार ने कहा कि इस सड़क का लगभग 10 वर्ष पूर्व जीर्णोद्धार का कार्य किया गया था। अब यह सड़क काफी जर्जर अवस्था में है। जगह-जगह काफी गड्ढे होने के कारण आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ दिन पूर्व एक ऑटो रिक्शा पलट गया था। उन्होंने प्रशासन से इस सड़क का शीघ्र ही जीर्णोद्धार कराने का मांग किया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 29वीं बैठक सम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *