रोटरी क्लब चास द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का दिया गया प्रशिक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 31ता०बोकारो। रोटरी क्लब चास द्वारा बाल आनंद आरवीएस स्कूल, सेक्टर 9 की छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलाया गया।रोटरी क्लब की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि बालिकाओं को आज के समय में आत्मरक्षा के गुर आने चाहिए, जिससे वे विपरीत स्थिति में अपना बचाव कर सके। कार्यक्रम की संयोजक डॉ परिंदा सिंह ने कहा की मार्शल आर्ट प्रत्येक छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सीखना चाहिए। साथ ही यह छात्रों के करियर में भी सहायक बन सकता है। डॉ परिंदा ने कहा की मार्शल आर्ट के माध्यम से छात्राएं अपने साथ अपने परिजनों की हिफाजत भी कर सकती है। दक्ष प्रशिक्षक एवं ब्लैक बेल्ट धारक शियान खेडू गोरांई ने उपस्थित छात्राओं को मार्शल आर्ट के दाव पेंच का प्रशिक्षण दिया। श्री खेडू ने पंच , किक्स , स्टांस के अलावा कई प्रकार के बचाव के तरीके सिखाए। श्री गोरांई ने कहा कि आज छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ मार्शल आर्ट का ज्ञान भी बेहद आवश्यक है ।श्री गोरांई ने कहा की कराटे से आत्मरक्षा के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। श्री खेडू गोरायं ने रोटरी क्लब को आस्वस्त किया कि समाज हित में वे निशुल्क रूप से छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे ।चास रोटरी की सचिव डिंपल कौर ने कहा कि रोटरी चास अपने सामाजिक दायित्व के तहत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी करता रहेगा। डिंपल ने बताया कि आज के कार्यक्रम से 125 छात्राओं को लाभ मिला। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजीत सिंह, बिनोद चोपड़ा, नरेंद्र सिंह, माधुरी सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

राज्यपाल मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों /आश्रितों के साथ सरकार सदैव साथ रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *