साधु शरण गोप का मानसिक संतुलन ठीक नहीं उनको अब साधु हो जाना चाहिए : रघुनाथ 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : विस्थापित स्लैग कम्पार्टमेन्ट समिति के अध्यक्ष रघुनाथ महतो ने साधु शरण गोप के दिए गए बयान पर विरोध प्रकट किया है और उन्होंने साफ कहा है कि विस्थापित साधु शरण गोप के साथ नहीं है। रघुनाथ महतो की माने तो साधु शरण गोप को साधु हो जाना चाहिए अनर्गल बयान जो दे रहे है उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। सेक्टर 9 के कार्यालय में पत्रकारों को बताते हुए जिला अध्यक्ष रघुनाथ महतो ने हवाई अड्डा के विस्तारिकरण पर जोर देते हुए कहां के बोकारो का हवाई उड़ान किसी भी हालत में शुरू होना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो हम लोग सड़क पर उतरकर सभी विस्थापित आंदोलन करने को मजबुर होंगे। बीएसएल द्वारा कुछ दिन पूर्व बोकारो में सड़क किनारे फुटपाथ दुकानदारो के द्वारा किए गए अतिक्रमण पर अभियान चलाया गया था जिसका साधु शरण गोप ने सेल के खिलाफ विरोध प्रकट किया था और दुकानदारों को हटाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की थी जिस पर अब विस्थापितों ने खुलकर बोकारो सेल का समर्थन किया है और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की सराहना की है। उन्होंने साफ कहां है कि बोकारो के विकास के लिए सेल द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया यह अभियान जायज है।

बापू के सत्य,अहिंसा और ईमानदारी के आदर्श आज भी हमें उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व करने की प्रेरणा देते हैं-हेमन्त सोरेन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *