बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन पर 48 घंटे के अंदर दूसरा ट्रेन हादसा हुआ,ट्रेन का एक इंजन पटरी से उतर गया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 14ता.बिहार। बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन पर 48 घंटे के अंदर दूसरा ट्रेन हादसा हुआ है. यहां अब ट्रेन का एक इंजन पटरी से उतर गया है, जो पहले से डीरेल हो चुकी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बोगियों को लूप लाइन लेकर जा रहा था. इस हादसे पर किसी भी अधिकारी ने कुछ बोलने से इनकार कर दिया है, और सभी ने चुप्पी साध ली है.बता दें कि इस स्टेशन के नजदीक ही 11 अक्टूबर की रात 9.35 बजे नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं थी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इनमें से गंभीर रूप से घायल 20 लोगों को इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया था. जो ट्रेन (नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस) हादसे का शिकार हुई थी, वह दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जाती है.हादसे में ट्रेन के 6 कोच डीरेल हुए थे, जिसमें 2 एसी कोच शामिल थे. हादसे के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक्टिव हो गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना के बारे में अपडेट देना शुरू कर दिया था. तेजस्वी यादव ने बताया था,’उन्होंने बक्सर के डीएम के अलावा चिकित्सा अधिकारियों से भी बात की है. वह घटना पर नजर बनाए हुए हैं.’

बापू ने वैचारिक स्वच्छता तथा सदाचारी जीवन को माना था साक्षरता व शिक्षा से भी महत्वपूर्ण:गरिमा,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *