वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर ठाकुर हमारे बीच नहीं रहे, विनम्र श्रद्धांजलि।

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया मोहन सिंह। जिले के बलथर निवासी वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर ठाकुर हमारे बीच नहीं रहे। जिले के पत्रकारिता जगत में उन्हें ससम्मान याद किया जाएगा। लगभग 65 वर्ष की उम्र में हरिशंकर ठाकुर का निधन बीते 21 नवंबर को बलथर में उनके निवास स्थान पर हृदयगति रुक जाने के कारण हो गई। वे एक निर्भीक एवं साहसी पत्रकार थे। 80 के दशक में उन्होंने चंपारण डाक नामक साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक के रूप में जोरदार एंट्री ली और खोजी पत्रकार के रूप में वे काफी चर्चित रहे। बाद में वे राजनीतिक रूप से भी सक्रिय हुए और बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा। बाद में चंपारण डाक का प्रकाशन भी बंद हो गया। गृहस्थी के दायित्वों को संभालने के दौरान वे पत्रकारिता से विमुख जरूर हुए, लेकिन अपनी एक दशक की पत्रकारिता के दौरान इनकी उपलब्धियों की बदौलत डॉ. सतीश राय अनजान द्वारा लिखित चंपारण की पत्रकारिता के इतिहास में उनके साथ चंपारण डाक का नाम भी दर्ज है। पश्चिम चंपारण प्रेस क्लब उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देता है।

शहरी निकायों से आउटसोर्स व संविदा का प्रचलन को समाप्त कर कर्मचारियों को स्थाई पदों पर नियुक्ति करो--- -रविंद्र कुमार 'रवि'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *