सीतामढ़ी , राष्ट्रीय कार्यक्रम “पोषण भी, पढ़ाई भी”

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.बिहार जिला प्रोग्राम कार्यालय और प्रथम संस्था के सहयोग से राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में अनुसूचित जाति बैठका तलखापुर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 90 पर किशोरियों और बच्चो की एक बैठक की गई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस कंचन गिरी ने बताई इसका उद्देश्य जीवन-चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से व्यापक रूप से निपटना है। पोषण माह 2023 का केंद्र विंदु महत्वपूर्ण मानव जीवन चरणों गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना है। मौके पर सीडीपीओ कुसुम कुमारी ने *”पोषण भी – पढ़ाई भी”* की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बच्चो के सर्वांगिक विकास के लिए पौष्टिक आहार लेना नितांत आवश्यक है। इस दौरान समर कैंप में कक्षा संचालन के लिए किशोरियों को प्रथम संस्था द्वारा प्रदान की गई प्रमाण-पत्र को सीडीपीओ कुसुम कुमारी ने देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर यूनिसेफ के सहयोगी प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार , महिला पर्यवेक्षिका बासमती देवी, सेविका जानकी देवी, सहायिका रिजवाना खातून, विकास मित्र गीता कुमारी, किशोरी समूह की ज्योति कुमारी, काजल कुमारी, गुंजा कुमारी, सलोनी, रंजू, गीता, राज कुमार, छोटू आदि मौजूद रहे।

20 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच आयोजित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *