पचौरा में तस्कर कर रहे राष्ट्रीय संपत्ति की चोरी,तस्करों ने बीएसएल पंप हाउस काटा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो में स्क्रैप चोरी का काम धड़ल्ले से चल रहा है। रविवार सुबह पचौरा में ग्रामीणों के जरिए स्क्रैप लदे तीन वाहनों को रोके जाने पर इस गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। स्क्रैप लदा दो वाहन तो तस्कर लेकर भाग निकले,परंतु स्क्रैप लदे एक वाहन संख्या डब्लूबी 37डी 2868 को ग्रामीणों ने रोक रखा है। और इस गाड़ी के चारों चक्का का हवा निकाल दिया ताकि स्क्रैप चोर गाड़ी ले भाग न सके । मौके पर मौजूद जोहर पार्टी से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी मनोज महली ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान यह गंभीर मामला है। तस्कर आलम अंसारी से उनकी नोक झोंक हुई। जिसमें तस्कर ने बताया कि स्क्रैप चोरी का काम बंद नहीं करवा सकते। क्योंकि यह सारा काम प्रशासन के संरक्षण में होता है तथा स्क्रैप चोरी के एवज में रुपए दिए जाते हैं। हरला थाना क्षेत्र आर्थिक अपराध का अड्डा बन चुका है। थाना प्रभारी के संरक्षण में अवैध शराब, बालू उठाव, कोयला तस्करी, जुआ अड्डा व स्क्रैप तस्करी का काम रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रहा है। जिस पर बोकारो पुलिस का कोई अंकुश नहीं है तस्करों को आदर्श आचार संहिता का भी कोई परवाह नहीं है इनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो वह इस मामले की जांच के लिए सीबीआई का दरवाजा खटखटाएंगे, साथ ही इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष रखेंगे।

महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति की पहली मंगलवारी शोभायात्रा बहुत ही धूमधाम के साथ निकाला गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *