दारोगा नंद किशोर के पार्थिव शरीर को एसपी-डीएम ने दिए कांधे, पुलिस महकमा में शोक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 16ता.समस्तीपुर। दारोगा की मौत के बाद पार्थिव शरीर को पुलिस केंद्र लाया गया. जहां समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी व डीएम योगेंद्र सिंह ने कंधा दिया. सोमवार की रात पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें मोहनपुर ओपी के दारोगा नंद किशोर यादव को सिर में गोली लगी थी. इलाज के दौरान मंगलवार को पटना में मौत हो गई. इसके बाद से पुलिस महकमा में शोक का माहौल है.मंगलवार को मौत के बाद दारोगा नंद किशोर यादव का पार्थिव शरीर जिला पुलिस केंद्र लाया गया, जहां एसपी विनय तिवारी समस्तीपुर डीएम योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. दारोगा के परिवार का रो रोककर हाल खराब है. थानाध्यक्ष की पत्नी व दो बच्चे और जिला पुलिस केंद्र पहुंचे हैं. सभी लोग शव के साथ लिपट कर रोने लगे. इस दौरान मौजूद अधिकारियों की भी आंखे नम हो गई. सभी ने दारोगा को अंतिम विदाई दी.नंद किशोर यादव अररिया जिले के पलासी के रहने वाले थे. 2009 में उन्होंने पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी. वर्तमान में समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे. नन्द किशोर यादव चार भाई में सबसे छोटे थे. इनकी शादी अररिया के ही जोकीहाट थाना क्षेत्र के बहारबाड़ी गांव में हुई थी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार को पुलिस ने तीन पशु तस्कर को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में एक गिरोह का पता चला था.

डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण आज विकास एक मुद्दा बना : विजय कुमार सिन्हा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *