खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि अनुशासन, एकता और स्वस्थ समाज निर्माण का माध्यम है : चित्रगुप्त महतो

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : गोमिया प्रखंड अंतर्गत चुट्टे पंचायत के पिपराबाद हवाई अड्डा फुटबॉल मैदान में एनएफसी क्लब चुट्टे के तत्वाधान में स्व: तुलसी महतो मेमोरियल डे नाइट दो दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रविवार को मैच का शुभारंभ मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को कीक मारकर किया। ग्राउंड में दर्शकों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। मौके पर उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि अनुशासन, एकता और स्वस्थ समाज निर्माण का माध्यम भी है। ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार करने के साथ ही उन्हें सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं। मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, झामुमो प्रखंड कोषाध्याय घनश्याम महतो, कमेटी के अध्यक्ष सरजू भोक्ता, सचिव जवाहर सिंह, कोषाध्यक्ष जोगिंदर अगरिया, पंसस अजय रविदास, घनश्याम महतो,संतोष महतो, रामचंद्र महतो, रीतलाल महतो, नीलू महतो, धनेश्वर सिंह, यामुन महतो, मोहन गंझू,कुंजलाल महतो, विनय अगरिया, भोला अगरिया, थनु सिंह, राजकुमार महतो, तालेश्वर महतो मौजूद थे।

गोमिया के जंगलों में 30 हाथियों का झुंड, दो-तीन मादा हथिनी है गर्भवती 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *