खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते है बल्कि आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करते हैं : भागीरथ महतो 

खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है यह हमें स्वास्थ्य, अनुशासन, मेहनत ओर टीम भावना को निखारती है : धनेखर महतो 

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी ललपनिया : रिझुनाथ चौधरी पब्लिक स्कूल महुआटांड़ में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधालय के सचिव धनेश्वर महतो विधालय के निर्देशक भागीरथ महतो, प्रधानाध्यापिका स्वेता मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित एवं मशाल जलाकर किया गया।विधालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओ ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड, कबड़ी आदि अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव धनेखर महतों भी ने कहा – खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है यह हमें स्वास्थ्य, अनुशासन, मेहनत ओर टीम भावना को निखारती है।विधालय के निर्देशक भागीरथ महतो ने कहा-खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते है बल्कि आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करते हैं।विद्यालय के प्रधानाध्यापिका, स्वेता मिश्रा ने कहा- कि खेल केवल मनोरंजन नहीं है बल्कि यह जीवन में अनुशासन सिखाता है। समापन समारोह में विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पूरे विद्यालय में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा ।

होमगार्ड जवानों को 2017 से 2024 तक का पुलिस कर्मियों के समकक्ष मिलेगा समान वेतन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *