श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने यहां शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 17ता.पटना (आईएएनएस)। श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिंडा मोरागोडा ने यहां शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। श्रीलंका के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को श्रीलंका आने का निमंत्रण भी दिया। प्राचीन काल से ही बिहार एवं श्रीलंका का आपस में सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है।श्रीलंका के कोलंबो हवाईअड्डा से बिहार के गया हवाईअड्डा तक सीधे उड़ान की सुविधा है। महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली होने के कारण श्रीलंका से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु बिहार आते हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।मुख्यमंत्री ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित बोधिवृक्ष का दर्शन कराया और उससे संबंधित विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। बोधिवृक्ष की परिष्करण प्रार्थना धर्मगुरु दलाई लामा ने 4 जनवरी 2013 को की थी। नया बोधिवृक्ष 2 नवंबर 2011 को रोपा गया था।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे श्रीलंका के उच्चायुक्त और उनकी पत्‍नी जेनिफर मोरागोडा को पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क का भी भ्रमण कराएं। मुख्यमंत्री ने श्रीलंका के उच्चायुक्त मोरागोडा को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया ।

बाल दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब सीतामढ़ी में बाल संरक्षण पर परिचर्चा व सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *