छात्र संघ ने कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह और जेएमएम के चंदनकियारी प्रत्याशी उमाकांत रजक को किया समर्थन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : कॉंग्रेस कार्यालय तेलीडीह 4 लेन चौक मे छात्र संघ द्वारा महागठबंधन प्रत्याशी बोकारो विधानसभा श्रीमती श्वेता सिंह एंव चन्दनक्यारी विधानसभा उमाकांत रजक को बोकारो छात्र संघ द्वारा समर्थन किया गया जिसमें तमाम बोकारो के छात्र नेता ने आरोप लगाया की बोकारो एंव चंदनक्यारी के दोनों विधायको ने अपने 10 साल के कार्यकाल मे छात्र हित एंव रोजगार के मामला मे कोई काम नहीं किया। युगदेव माहथा ने समर्थन देते हुए कहा कि इनके ही कार्यकाल मे बोकारो के सारे BSL स्कूल एंव स्नातकोत्तर की पढ़ाई को बंद कर दिया गया था एंव चंदनक्यारी मे डिग्री कॉलेज की मांग को दरकिनार कर दिया गया था। इस समर्थन कार्यक्रम मे राकेश माहथा पूर्व सचिव आरवीएस कॉलेज , ज़ाहिद हुसैन पूर्व अध्यक्ष बिसथापित कॉलेज बालीडीह, सोनू रॉय पूर्व सचिव एस एस काॅलेज , गोतम सिंह, बीपीन सिंह, राजवीर सिंह, पंकज महतो, पीयूष कुमार, रजत महतो आदि उपस्थित हुए तथा विधानसभा अध्यक्ष पांडे एंव एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रताप शेखर भी सामिल हुए।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










