अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो ने तुपकाडीह में साइकिल रैली का किया आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : विधानसभा चुनाव 2024 अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट मुकेश मछुआ के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता के तहत जरीडीह प्रखंड अंतर्गत श्रमिक उच्च विद्यालय तुपकाडीह में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जरीडीह एवं अंचलाधिकारी जारीडीह सहित प्रखंड के अन्य कर्मी शामिल हुए। अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट मुकेश मछुआ ने आम लोगों से अपील किया कि आगामी 20 नवंबर, 2024 को स्वयं मतदान करने के साथ अपने आस पास के लोगों को भी मतदान  हेतु प्रेरित करें। ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि खुद मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें  आपका हर एक वोट बहुमूल्य है। इसलिए पहले मतदान, फिर कोई दूसरा काम।

संविधान दिवस-संविधान की रक्षा हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की ली गई सामूहिक शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *