युवा अधिवक्ता सुभाष चन्द्र महतो का आकस्मिक निधन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : बोकारो के ग्राम आसनबनी निवासी अधिवक्ता सुभाष चन्द्र महतो पिता दुर्गा चरण महतो, E No. 4279/2005 का आज बोकारो जेनरल अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया वही बोकारो कोर्ट के पेशकार मनोज कुमार साव का भी आज कोर्ट परिसर में आकस्मिक निधन हो गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स द्वारा पर आज बोकारो सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता सुभाष चंद्र महतो एवम पेशकर मनोज कुमार साव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि स्व. सुभाष चन्द्र महतो के सम्मान में आज सभी अधिवक्ता अपने आप को न्यायीक कार्य से अलग रखा। श्री गिरि ने कहा कि उन्हें इलाज के लिए कल शाम भर्ती करवाया गया था। आज उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल से रांची ले जाने की तैयारी चल रही थी उसी बीच उनका निधन हो गया। 49 वर्षीय स्व. महतो 2005 से विधि व्यवसाय कर रहे थे। वे अपने पीछे माता पिता, विधवा पत्नी व तीन बच्चे छोड़ गए है। आज उनके सम्मान में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में अधिवक्ता रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, संजय कुमार प्रसाद, अतुल कुमार, अंकित ओझा, प्रेरणा पांडेय, जितेंद्र कुमार, अंजनी चौधरी, विजय कुमार, ओम प्रकाश लाल, चंदन कुमार, कृष्ण देव प्रसाद, विकास कुमार, राज श्री, दीपिका सिंह, संजीत कुमार सिंह, सुमन वर्मा, विकास प्रजापति, मो हसनैन आलम, वंशिका सहाय, दीप्ति सिंह, रीना कुमारी, अरूप चक्रवर्ती, इंद्रनील चैटर्जी, सुभाष चक्रवर्ती, संदीप कुमार सिंह, संजीत महतो इत्यादि उपस्थित थे।

लूटी गई मोटरसाईकिल का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया उद्भेदन, तीन अपराधी गिरफ्तार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *