ठेका मजदूरों आश्रितों, झुग्गी,झोपडी एवं ठेला दुकानदारों के संघर्ष का बर्ष है : सुमन

बोकारो इस्पात जनता मजदूर संघ ने वर्ष 2023-24 के आय व्यय का लेखा जोखा गतिविधियों, उपलब्धियों का किया ब्यौरा प्रस्तुत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 25ता०बोकारो : बोकारो इस्पात जनता मजदूर संघ” का बार्षिक अधिवेशन सह वनभोज कार्यक्रम यूनियन के अध्यक्ष तारकेश्वर महतो की अध्यक्षता में सिटी पार्क ” बोकारो में हर्षोल्लास के साथ सिटी पार्क में सम्पन्न हुआ। इसमें पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय व्यय का लेखा जोखा एवं उसी दौरान यूनियन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे करतल ध्वनि से स्वीकृत कर पारित किया गया। वर्तमान वर्ष 2024-25 के यूनियन के कार्यक्रम एवं गतिविधियों के सम्बन्ध में भी बिचार विमर्श किया गया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए महामंत्री सुमन सिंह ने कहा कि यह बर्ष नियमित मजदूर, ठेका मजदूरों आश्रितों, झुग्गी- झोपडी एवं ठेला दुकानदारों के संघर्ष का बर्ष है। उन्होंने बोकारो प्रबन्धन के रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। धन्यावाद ज्ञापन यूनियन की आशा देवी ने किया । संयुक्त महामंत्री अध्यक्ष, महामंत्री के अतिरिक्त सुरेश,राय सिंह, समाजसेवी निवारण महतो,काली प्रसाद मांझी, आशा देवी, मिथिलेश पाल सिंह,दुर्योधन गोप, लक्ष्मण सिंह, नरेश कुमार, मोहन ठाकुर, मीरा देवी, रेखा देवी, रामनारायण राम, किरण भंडारी, कविता देवी, कान्ती देवी, जयप्रकाश सिंह, राम सागर शर्मा, साधना कुमारी, अनिल सिंह, औकार कुमार ओम, दिलीप कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह, नीलम उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

डॉ. अशोक पंडा ने संभाला सेल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *