तांती ततवा अपने आरक्षण वापसी की लड़ाई लड़ेगी: ई० आईपी गुप्ता

बेतिया मीडिया हाऊस 6ता.संवाददाता।हॉको रथ, हम पान है, आंदोलन का शुभारंभ रविवार को तांती, ततवा समाज के लोगों ने आरक्षण वापसी को लेकर गौनाहा प्रखंड के भितिहरवा गांधी आश्रम से की। इस मौके पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय पान महासंघ के जिला अध्यक्ष शिव बालक त्यागी ने की। जबकि मंच का संचालन पान समाज के संगठन महामंत्री श्याम सुंदर त्यागी ने कि। सभी 38 जिले से आये समाज के जिलाध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष रामशक्ल दास व महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरामणी देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ई आईपी गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह बापू की कर्मभूमि है। मोहनदास करमचंद गांधी को पं राजकुमार शुक्ल के अथक प्रयास से बिहार व चंपारण की धरती पर लाए। यही से किसानों पर हो रहे अत्याचार की लड़ाई गांधी ने लड़ी। यहां के लोगों ने उन्हें मोहनदास करमचंद गांधी से महात्मा गांधी बना दिया। उसी आंदोलन की उपज डॉ राजेन्द्र प्रसाद, प्रचार्य जेपी कृपलानी आदि हुए। यही कारण है कि बिहार के पान समाज के लोग महात्मा गांधी की एतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम से अपनी रथ यात्रा के माध्यम से पुरे बिहार में पान जाति को जागरुक कर अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ने जा रही है। उन्होंने अपने संबोधन में सभी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे पहले तांती, ततवा जाति को कांग्रेस ने ठगा। उसने कभी पान समाज को आरक्षण का लाभ नही दिया। लालू ने तीन माह के लिए तांती ततवा को पान समाज में शामिल कर उसे आरक्षण का लाभ दिया था। परंतु उसे बाद मे खत्म कर दिया। उसके बाद नीतीश ने नौ साल तांती, ततवा को आरक्षण का लाभ देकर कोर्ट के आदेश के उपरांत पुन: आरक्षण समाप्त कर दी। सबसे ज्यादा नीतीश सरकार ने समाज को ठगा है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने भी पान समाज को ठगा है। यही कारण है कि पान समाज रथ यात्रा के माध्यम से पुरे बिहार के 38 जिलों का भ्रमण कर पान समाज को जगाने का काम करेगी। वर्ष 2025 का मुख्यमंत्री पान समाज के सहयोग से ही बनेगा। अगले विधानसभा चुनाव मे पान समाज उसी को अपना वोट देगी जो पान समाज को पुन: आरक्षण का लाभ दिलाऐगी। प्रदेश अध्यक्ष रामशक्कल राम ने अपने संबोधन में कहा कि रथ यात्रा का शुभारंभ 6 अक्टूबर को भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुआ है। जो बिहार के 12 जिलों मे अलग-अलग महारैली कर पान समाज को जगाने का काम करेगी। इसका समापन 23 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होगा। अन्य वक्ताओं मे दिनेश राम, संम्भु दास, भितिहरवा मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो, पुरण दास आदि उपस्थित थे।

32 प्रशिक्षु दारोगा पर गिरी गाज, ड्यूटी में लापरवाही के कारण एसपी ने किया निलंबित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *