जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर तीन साल से ऊपर लम्बित राजस्व वादों को निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 14ता.प्रयागराज-जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को राजस्व से सम्बंधित वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि तीन साल से अधिक के लम्बित राजस्व वादों को अभियान चलाकर निस्तारित किया जाये। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं शिकायतों को समय से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी हिदायत दी है कि यदि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में कमी पायी जायेगी, तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्विवादित वरासतों के नामांतरण की कार्रवाई निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी ने आॅडिट आपत्तियों को शीर्ष प्राथमिकता पर तथा लम्बित विभागीय कार्यवाहियों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने पट्टा आवंटन की कार्यवाही में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। उन्होंने मानवाधिकार मामलों से सम्बंधित लम्बित प्रकरणों को समय से निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सरकारी भूमिपर अवैध अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी नजूल  प्रदीप कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज, एडीएम आपूर्ति, सिटी मजिस्टेªट सत्यप्रिय सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदारगणों के अलावा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं स्‍मृति इरानी ने ₹700 करोड़ की 879 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *