जिलाधिकारी ने भ्रमणशील रहकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बूथों का किए निरीक्षण

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी एन सिंह ने आज भ्रमणशील रहकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण,2026 अभियान के तहत ओबरा तहसील के प्राथमिक विद्यालय सलखन, दुद्धी तहसील के आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज रेनुकूट व नगर पंचायत पिपरी के बूथों का औचक निरीक्षण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं के नाम फीडिंग करने, गणना प्रपत्र का वितरण, बांटे गये गणना प्रपत्रों के एकत्रित करने की प्रगति की स्थिति का जायजा लिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जनपद के प्रत्येक मतदाता को स्वयं से संबंधित गणना प्रपत्र को सही से भरकर हस्ताक्षर करने के बाद जल्द से जल्द अपने मतदेय स्थल के बीएलओ को उपलब्ध कराया जाये, गणना प्रपत्र भरने में आ रही कठिनाई के सम्बन्ध में सम्बन्धित बी0एल0ओ0 से सम्पर्क कर जानकरी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद वर्ष 2003 में तैयार मतदाता सूची में अपना या अपने संबंधी का विवरण खोजने के लिए वेब पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं, Search Your Name in Last SIR पर क्लिक करें,Search by Elector Details VSc टैब पर जाएं और ऐसा कर अपने या अपने संबंधी की डिटेल्स आसानी से खोज सकते हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त मतदाताओं से एस0आई0आर0 प्रक्रिया में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लेने एवं बी0एल0ओ0 का सहयोग करने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2002-2004 की अवधि में मतदाता भारत के किसी अन्य राज्य में रहा हो तो उस राज्य में उस अवधि में संपन्न हुए एस0आई0आर0 के बाद तैयार मतदाता सूची भी उपर्युक्त वेब पोर्टल पर उपलब्ध है एवं उसे वहाँ से देखा जा सकता है। गणना प्रपत्र को उपर्युक्त वेब पोर्टल पर ही ऑनलाइन भी भरने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मतदाता उपरोक्त पोर्टल पर जाकर अपना एपिक नंबर दर्ज कर अपने बी0एल0ओ0 का नाम व फोन नंबर पता करते हुए, पोर्टल के माध्यम से Book a call with your BLO सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने पर आपके क्षेत्र के बी0एल0ओ0 को यह नोटिफिकेशन दिया जाता है कि आप उससे बात करना चाहते हैं एवं आपका नाम व मोबाइल नंबर ठस्व् ।चच पर प्रदर्शित होता है। बी0एल0ओ0 से अपेक्षा की गई है कि मतदाता द्वारा बात करने की इच्छा जताने पर 48 घंटे के भीतर मतदाता को बी0एल0ओ0 द्वारा वापस कॉल की जाएगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन की हेल्पलाइन भी उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त एस0आई0आर0 से जुड़े समस्त अधिकारी व कर्मचारी को निर्देशित किया जाता है कि समस्त गावों के समस्त मजरों में और नगरीय क्षेत्रों में समस्त मोहल्लों, कॉलोनियों और बस्तियों में रहने वाले प्रत्येक मतदाता को गणना पत्र अवश्य उपलब्ध कराते हुए एक प्रति मतदाता के हस्ताक्षरयुक्त बी0एल0ओ0 को वापस कर दिया जाये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

परमिट का धन्धा-परमिट के बढ़ते रेट पर विभाग मौन.! खनन अधिकारी का पुतला दहन.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *