विभाग की मेहरबानी.? खुलेआम नाक के नीचे चल रहा है अवैध बालू खनन व परिवहन का खेल जारी.?

कृपा शंकर पांडेय, जुगैल/सोनभद्र-चाहे बालू की लीगल साइड चलने का समय हो या फिर बरसात में लीगल साइड बन्द होंने का.! जुगैल थाना क्षेत्र में रात हो या दिन बालू का अवैध खनन व परिवाहन का धंधा चर्चा का विषय बन गया है कि तथाकथित लोगों के मिली भगत से अवैध खननकर्ताओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अधिकारियों व पुलिस प्रशासन का जरा भी डर नहीं है.! सूत्रों की माने तो अवैध खनन व परिवहन के दौरान पकड़े जाने पर जो सजा व जुर्माना है वो हर किसी के चुकता करने की बस की बात नहीं.! जिन लोगों का अधिकारियों व लोकल प्रशासन के कोई तालमेल नहीं उनी लोगों का वाहन पकड़े जाते है जिन लोगों का सेटिंग है उनके बल्ले बल्ले है.! वरना पकड़े जाने पर तो वाहन मालिकों ज़मीन का एक हिस्सा बेचने तक कि नौबत आ जाती है.! जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा, बरगवां, सेमिया व छितिक पूर्वा के साथ अन्य थाना क्षेत्र में बालू का अवैध खनन का जो पैर पसरा है उसका दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा.! बालू ही नहीं.! बिना परमिट के अवैध गिट्टी का परिवहन उक्त थाना क्षेत्रों से होकर गुजरना व कार्यवाही न किया जाना.! पासरों के सिंडिकेट का हावी होना.! प्रति चक्कर वाहन में लगे टायर के हिसाब से सेटिंग होना.! सोनभद्र के अलावा एमपी के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना की भी यहीं स्थिति का होना.! वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग को छोड़ जुगैल थाना क्षेत्र स्थित सीतावर पूल से घोरावल होकर वाराणसी-मिर्जापूर के लिए खुलेआम ओवरलोड गाड़ियों का चलना.! दलालों की सेटिंग व लोकेशन के माध्यम से शासन-प्रशासन व स्थानीय पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे धंधा का होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गया है कि जिला प्रशासन आखिर कब करवाई करता है.!










