दारोगा को ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या करने के मामले में पुलिस की दबिश के बाद मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया

मीडिया हाउस 16ता.पटना. जमुई में एक दारोगा को ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या करने के मामले में पुलिस की दबिश के बाद मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है. SI प्रभात रंजन हत्याकांड मामला में मुख्य आरोपी कृष्णा दास ने झारखंड के गिरिडीह के गांवा थाना में सरेंडर किया है. वहीं दारोगा हत्याकांड में एक अन्य आरोपी मिथिलेश की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है.प्रभात रंजन के हत्या के आरोपी कृष्णा दास ने पुलिस दबिश के बाद बुधवार को गिरीडीह जिले के गामा थाने में सरेंडर कर दिया. आरोपी की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के रेयड़ी गांव निवासी दशरथ रविदास का पुत्र कृष्णा रविदासके रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह झारखंड भाग गया था. वहीं पुलिस ने जब दबिश बनाई तो उसने गिरिडीह के गांवा थाना में सरेंडर किया है. दारोगा प्रभात रंजन गरही थाना में पदस्थापित थे. हत्याकांड के बाद बिहार के जमुई में शहीद दारोगा प्रभात रंजन का पार्थिव शरीर वैशाली पहुंचा, जहां सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. प्रभात रंजन काफी होनहार थे. शिक्षक और रेलवे की नौकरी छोड़कर बिहार पुलिस की नौकरी की थी,

पटना में राबड़ी आवास पर सीबीआई की छापेमारी, जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में पूछताछ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *