43.23 लाख की लागत वाली छह योजनाओं का महापौर ने नगर निगम के संवेदकों में बांटा कार्यादेश

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 4ता.बेतिया। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बुधवार को नगर निगम के विभिन्न वार्डों के लिए चयनित छह विकास योजनाओं का कार्यादेश बांटा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जारी कार्यादेश में निर्धारित समय सीमा में निर्धारित मानक गुणवत्ता के साथ निर्माण को पूरा करना है। कुल 43,23,195 की लागत वाली छह योजनाओं के बाबत श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इनमें 4,68630 की लागत से वार्ड संख्या-09 में तुरहा टोली में लाल बाबु साह के घर से महफुज आलम के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य शामिल है। वही वार्ड 30 में एजी मिशन कैम्पस में टीचर स्टाफ क्वाटर तक 6,90750 रुपए की लागत से सड़क एवं नाला निर्माण का कार्य शामिल है। इसी प्रकार 1,85445 की लागत से

वार्ड-46 के बैधनाथपुर में देव नारायण महतो के घर से हरिहर साह के घर होकर सुन्दर महतो के घर तक सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण कार्य का कार्यादेश जारी किया गया है। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि वार्ड नं०-40 में 7,22250 की लागत वाली सुरेश यादव के घर से भाया राजकुमार कुशवाहा के घर के नजदीक से कोहड़ा नदी तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य एवं पेवर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य का कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही वार्ड -05 में रामरूप गोस्वामी मठ से संजय जायसवाल के मकान होते हुए एनएच 727 तक कुल 6,56280 की लागत से आरसीसी नाला निर्माण कार्य शामिल है। महापौर ने बताया कि इसी क्रम में वार्ड में 23 में मनोज कुमार के घर से धीरज प्रसाद के घर तक आरसीसी नाला और मनोज कुमार के घर से शत्रुघन बैठा के घर तक नाला निर्माण कार्य का भी कार्यादेश जारी किया गया है। इस पर कुल 15,99840 की लागत आने वाली है।

एचआईवी से ग्रसित गर्भवती महिलाओं के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए- डीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *