क्षत्रिय परिवार की बैठक सम्पन्न, सामाजिक एकता व संगठन को मजबूत करने पर जोर

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा स्थित मीन्स होटल में क्षत्रिय परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित रखते हुए शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाना समय की आवश्यकता है।

उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने तथा समय-समय पर ऐसे संवाद एवं बैठकों का आयोजन करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक का समापन समाज के सर्वांगीण विकास एवं आपसी भाईचारे को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर शेष नाथ सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह, संचालन राम निवास तोमर,करनी सेना के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,मनोज सिंह जिला संयोजक भाजपा,मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, अनिल सिंह,अभिषेक सिंह पिंकू, अजित सिंह,शिव प्रताप सिंह, राम किंकर सिंह, विवेक सिंह, सुर्य प्रताप सिंह,अनिल सिंह, विकास सिंह, आदि समेत जिले से क्षत्रिय उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरिकिर्तन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *