सांसद ने दिया भरोसा प्रधानमंत्री से मिल कर बहाल कराऊंगा पुरानी पेंशन–रूपेश

अवधेश पाण्डेय,मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 29ता.गोरखपुर- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और विनोद राय की अगुवाई में आज परिषद और पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल से मुलाकात कर पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष रूपेश कुमार ने सांसद से कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की रोटी है आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि आप इसे बहाल कराएं जिससे देश के करोड़ों कर्मचारीयो का बुढ़ापा सुरक्षित हो। प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान सांसद रवि किशन ने भरोसा दिया कि मैं माननीय प्रधानमंत्री जी से मिलकर पुरानी पेंशन बहाल कराऊंगा। इस अवसर पर पंडित श्याम नारायण शुक्ल, मदन मुरारी शुक्ल, दीपक चौधरी, देवेश सिंह, राघवेंद्र कुमार, सत्यम चौहान, आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

खनन विभाग द्वारा जारी किये गये मिट्टी परमीशन का विवरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *