नगर निगम कराएगा 50-50 बेड वाले दो वृद्धजन आश्रय स्थल के आवासीय भवन का निर्माण:गरिमा

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 26ता.बेतिया। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि ‘आत्म निर्भर बिहार’ सात निश्चय – 2 योजना के तहत जिला के बेसहारा वृद्धजनों को सहारा देने के लिए जल्द ही बेतिया जिला मुख्यालय में 50-50 बेड वाले दो आश्रय स्थलों का निर्माण नगर में शीघ्र शुरू किया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने आगे बताया कि ‘मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल’ योजना के तहत 50-50 बेड की 2 यूनिट को राज्य सरकार के मंत्री परिषद द्वारा भी संबंधित आवंटन की स्वीकृति मिल गई है। जिसके तहत पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय में निर्माण नगर निगम द्वारा शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा। इन वृद्धजन आश्रय स्थलों के संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपे जाने से पूरे जिले के निराश्रित बृद्धजनों को सुविधाजनक आवासन का सार्वजनिक आश्रय बन जायेगा। नगर निगम महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगर विकास एवं आवास विभाग से जारी पत्र के हवाले से यह भी बताया कि कुल एक करोड़ छह लाख 35 हजार की इस योजना पर अमलीजामा पहनाने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 53 लाख 17 हजार 500 रुपया का आवंटन भी विभाग स्तर से जारी कर दिया गया है। नगर निगम प्रशासन को इस आश्रय स्थल के संचालन के लिए स्थान का चयन कर इसकी जल्द शुरुआत कर देनी है। इन आश्रय स्थल के संचालन के लिए वार्षिक बजट 1 करोड़ 6 लाख 35000 रुपये रखा गया है। आवंटित राशि से इसे 100 बेड का सभी सुविधाओं से संपन्न वृद्धजन आश्रय स्थल को स्थापित कर विकसित किया जाएगा। उक्त वृद्धजन आश्रय स्थल का संचालन बेतिया नगर निगम के स्तर से कराया जाएगा। महापौर गरिमा देवी सिकरिया द्वारा बताया गया कि बेतिया में वृद्ध आश्रम निर्माण को लेकर वह काफी उत्साहित है।

बौद्ध विहार कॉलोनी का सुनसान गली, जहां बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी मैनेजर के साथ की लूटपाट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *