चनपटिय नगर पंचायत विकास की रफ्तार धीमी,शहर में कहीं स्लैब टूटा है ताे कहीं सड़क, नई नगर सरकार के लगभग 6 माह पूरे

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 21ता.चनपटिय।चनपटिय नगर पंचायत 2 साल से अधिक समय बीत गए हैं। जबकि नगर की सरकार बने 6 माह से अधिक का समय बीता है। फिर भी विकास की जो रफ्तार है उससे यह नहीं लगता कि हम नगर पंचायत क्षेत्र में रहते हैं। सड़के उबर खाबड़ तो नालियों पर स्लैब नहीं। सड़क पर बहता पानी तो सड़क को खनकर जाम करना नगर पंचायत की तस्वीर पर धब्बा लगाता है। शहर के अमूमन सभी वार्ड की यही स्थिति है। ग्रामीण क्षेत्र से नगर पंचायत में वार्ड की हालत तो और भी खराब है। शहर के लगभग सभी वार्डो मे जगहों पर जलजमाव की समस्या का निदान नहीं हो सका है। मोहल्ला की सड़कें भी दम तोड़ रही हैं। उसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही। सड़कों पर गिट्टी निकलने से चलना मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गड्ढे बनने से लोग उसमें गिरते भी हैं। नाले का खुला स्लैब बना जानलेवा, हादसे की रहती है आशंका लगभग सभी जगहों पर नाला का स्लैब टूटा हुआ है। जो बेहद खतरनाक है। यहां नाले की गहराई 4 से 5 फीट है। नाला का स्लैब करीब तीन से चार फिट में टूटा हुआ है। यह समस्या पिछले दो-तीन साल से है। इसकी मरम्मत नहीं कराई जाती। यहां बगल में स्लैब डाल दिया गया है। जिससे यह और खतरनाक हो गया है। जगहों पर ठेला और खोमचा वाले अपनी दुकान लगाते हैं। नाली से स्लैब इस तरह हटा जो लोगों को पता नहीं चलता। बंजरिया पंचायत से नगर पंचायत में शामिल वार्ड के मोहल्ले रोड बेहद जर्जर है। यह सड़क 300 से 400 मीटर में बिल्कुल टूट चुका है। आसपास के लोग अपनी सुविधा के हिसाब से सड़क पर मिट्टी या ईट रखकर भर दिए हैं। जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है। ऊपर से मवेशी बांधे जाने के कारण सड़क पर कचरा लगा रहता है। इस सड़क से होकर चार पहिया वाहनों को जाने में काफी कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग करने लगे हैं।

मुंशी सिंह महाविद्यालय में किया गया राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *