थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदिका के फ्राड हुई धनराशि 33,000 रुपये वापस कराये 

Media House सोनभद्र-आवेदिका सूर्यकला पत्नी सुनील केशरी निवासिनी रामगढ़ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के खाते से बिना उसकी जानकारी के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदिका के बैंक खाते से 33,000/- रुपये का फ्राड कर ट्रांसफर कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदिका से फ्राड के सम्बन्ध मे पूछताछ कर एंव ट्रांजेक्शन से सम्बन्धित आवश्यक कागजात लेकर तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र,अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज के कुशल नेतृत्व मे थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते में होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजेक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि 33,000/- रुपये को आवेदिका के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदिका द्वारा अधिकारीगण व थाना पन्नूगंज की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की । साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।

खनन क्षेत्र में हादसा, मामले की जांच हो रही है-कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *