चनपटिया में मॉकड्रिल करा परखी गयी व्यवस्था

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी चनपटिया।चनपटिया के गीधा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में गुरुवार को कायाकल्प योजना के तहत डॉली सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सुरक्षा गार्डों के बीच मॉकड्रिल की गई। अतिरिक्त पीएचसी के परिसर में डॉ. सुतापा श्री एवं प्रशिक्षक सह पूर्व सैनिक शशि भूषण प्रसाद वर्मा की मौजूदगी में मॉकड्रिल से सुरक्षा गार्डों को उपकरणों की देखरेख, चिकित्सक व कर्मियों की सुरक्षा, मरीजों को मिलनेवाली सुविधाओं का ख्याल रखना, प्रशासन को संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देना, आग से बचाव समेत कई बिंदुओं पर जांच की गई। इसके लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी और डमी मरीज भी बनाया गया था। मॉकड्रिल के पश्चात डॉ. सुतापा श्री ने सुरक्षा गार्डों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर डॉली सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस के प्रबंधक सुधीरकांत शुक्ला ने बताया कि चनपटिया के सभी स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉकड्रिल कराई गयी है।

मोबाइल झपटमार गिरोह के तीन चोर हुए गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *