यूपीए गठबंधन जीतेगी ही नहीं सबका जमानत भी जप्त करवा देगा : मुख्यमंत्री

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 26ता०बोकारो। हमारी सरकार जिस दिन से बनी उसी दिन से विपक्षियों रोज कुछ ना कुछ षडयंत्र बना कर हमारी सरकार को गिराने में लगा हुआ है। कहीं विधायकों की खरीद फरोख्त का खबर आता है। कभी सीबीआई इडी का छापा पडने और दिग्भ्रमित करने और काम नही करने देता है। और साथ-साथ में किस राज्य में जो चुनौती आती रही है कोरोना और सुखार जैसी स्थिति में हमलोगो ने झेला है। इतना विपरीत परिस्थिति में भी हमारी सरकार ने जिस तरीके से काम किया है। और डुमरी के जो मंत्री थे भाई जगन्नाथ महतो जिन्होंने आप लोगों ने टाइगर का नाम दिया था उनका नाम टाइगर नहीं था उनका नाम जगन्नाथ महतो था लेकिन डुमरी के विधानसभा के लोगों ने ही उनका नाम टाइगर रखा था। इस राज्य में मंत्री बनने के बाद जो उनका जोश था वह देखने लायक था हम तो कभी-कभी घबरा जाते थे वह बोलते थे कि हमको यह यह काम करना है और उन्होंने जोश और संघर्ष के साथ काम किया उनके जोश को भी हमने भी कभी कम होने नहीं दिया। इसी संघर्ष में उनकी जान भी चली गई। चाहे 1932 का बात हो , चाहे ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण की बात हो। चाहे आदिवासियों के  आरक्षण को बढ़ाने की बात हो। आपको याद होगा वो दिन जब हम 1932 का कानून पारित कर रहे थे तो हमारे जगन्नाथ दा ने आदरणीय शिबू सोरेन को 1932 का चादर मे लपेटा था। आज डबल इंजन की सरकार नहीं है यही वजह है की 1932 का कानून लागू करने में यह लोग राजनितिक अडचने डाल रहे हैं। 1932 के जगह 1985 का कानून बना दिया इस डबल इंजन की सरकार ने , आजसू के नेता कह रहे थे कि हमने 1985 का कानून पास किया है तुम लोग 1932 का पास कर के दिखाओ। हमने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 1985 का पास किया था सिंगल इंजन की सरकार ने कानून बनाकर पास किया लेकिन आधा रास्ता तय कर चुका है और आधा रास्ता 2024 के चुनाव में हम लोगो की डबल ईजन की सरकार बनेगी और 1932 का कानून पास होगा। भाभी मां के रूप में बेबी देवी जी हैं यहां का जन सैलाब यह बात को प्रमाणित करता है कि यूपीए गठबंधन जीतेगी ही नहीं सबका जमानत भी जप्त करवा देगा हम लोग विधानसभा के लिए वोट मांगने नहीं आये है हम लोग मंत्री के लिए वोट मांगने आए हैं हम लोग कभी भी मान स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करते हैं। यह बातें तेलों में डुमरी उपचुनाव सभा में जनता को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा। इस सभा में मुख्य रूप से मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री बादल पत्र लेख, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो,बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सहित इस सभा में यूपीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन के समस्त नेतागण मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए जगन्नाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू ने कहा कि नावाडीह में एनडीए के आजसू ने चुनाव में चुनाव प्रमुख बनाया है जो महिलाओ को टोपी पहनाने का काम किया है कुछ काम नहीं किया है बस इन्हें सहानुभूति चाहिए। वही डुमरी विधानसभा के उप चुनाव के जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी ने कहा कि डुमरी नवाडीह में जो काम किए हैं और उनका जो अधूरा काम और सपना है वह काम और अधूरे सपने को हम पूरा करूगी। 5 तारीख को चुनाव है इस चुनाव में बढ चढकर मतदान करिए और फिर जलपान करिए।

सेवा भारती, रांची महानगर का वार्षिकोत्सव 09 फरवरी को मनाया जायेगा-श्याम टोरका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *