बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन पहूंचेगा जन-जन तक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 15ता.सीतामढ़ी (बिहार)। लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को बिहार फर्स्ट- बिहार फर्स्ट संकल्प यात्रा को लेकर पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश झा के अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित की गई। सीतामढ़ी शहर के बड़ी बाजार स्थित होटल साई श्री के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि संकल्प यात्रा के माध्यम से पार्टी के बिहार फर्स्ट- बिहारी फर्स्ट विजन को जन-जन तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर प्रखंड स्तर पर निगरानी कमेटी बनाना है। वही पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने को कहा गया। मौके पर बैरगनिया प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, उपाध्यक्ष संतोष पासवान सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता तथा पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।

अपने बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए अवश्य लगवायें टीका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *