जल प्रवाह और प्रदूषण रहित रहे, इस दिशा में सरकार का नहीं है कोई प्रयास : सरयू राय 

पिंड्राजोडा में जदयू जिलाध्यक्ष ने सरयू राय का किया स्वागत
मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : जमशेदपुर पश्चिमी के जदयू विधायक सह दामोदर बचाओ अभियान के संस्थापक सरयू राय का बोकारो आगमन पर जदयू के जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो ने पिंड्राजोड़ा के सुभाषचद्र बोस चौक मोड़ समीप स्वागत अभिनन्दन किया वहीं बोकारो परिसदन में पहुंचे सरयू राय का जदयू कार्यकर्ताओं ने  गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मौके पर पहुंचे महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधायक जमशेदपुर पश्चिमी के सरयू राय एवं विधायक बोकारो श्वेता सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोकारो परिसदन परिसर में पौधारोपण किया। महामहिम राज्यपाल जिले के चास प्रखंड में युगान्तर भारती संस्था द्वारा तेलमच्चो, ब्रिज के समीप आयोजित ‘देवनद-दामोदर महोत्सव-2025’ में शामिल होने के लिए बोकारो आएं थे। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि जल प्रवाह रहे प्रदूषण रहित रहे, इस दिशा में सरकार का कोई प्रयास नहीं है और अवैध तरीके से जहां बालू का दोहन हो रहा है तो लगता है कि सरकार की उसमें सहभागिता है सरकार को सोचना चाहिए सवाल उठना चाहिए कि नदी पानी के लिए है की नदी बालू के लिए है। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने कहा कि गंगा दशहरा के दिन यह सालाना प्रोग्राम है 2007 से हर साल दामोदर महोत्सव करते हैं। दामोदर नद को जब हम लोगों ने साफ करने का अभियान चलाया था तो सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाते उस क्षेत्र के लोग और आम जनता इस चीज से जुड़े। इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दामोदर नदी के उद्गम स्थल झूला पानी से ले कर 25 डैम के बीच में 44 स्थानों पर एक ही दिन यह कार्यक्रम होता है। दामोदर साफ रहे गंदा ना हो यह हम सभी का प्रयास रहे। विधायक सरयू राय ने कहा कि आंकलन के अनुसार  औद्योगिक प्रदूषण से 95 प्रतिशत मुक्त हो गया है। अब जो शहर बने हैं इसके किनारे और जो शहरे की गंदगी है जिसका निकासी होता है सबसे भीषण स्थिति चास बोकारो की है गरगा नदी में पूरे चास की गंदगी आती है बोकारो में कोई सिवरेज प्लांट नहीं है 3 साल से बोकारो को लोग कह रहे हैं की डीपीआर बना दिए हैं 3 महीना पहले आए थे तो बताया गया था कि बोर्ड में भेज दिया गया है 400 करोड़ का प्लांट है। औद्योगिक प्रदूषण के विरोध में ही हमने दामोदर बचाव अभियान का शुरूआत किया था। और इसमें हम लोगों को सफलता भी मिली अब लोग पानी पीने  के लिए इस्तेमाल कर रहे है। मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो, प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष युधिष्ठिर महतो, शशि भुषण, ओम प्रकाश,भूदेव महतो तथा चार प्रखंड की महिला अध्यक्ष पंचमी देवी, पिंड्राजोडा पंचायत मुखिया कृष्णा पद महतो,उप मुखिया राजकिशोर गोप, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र रजवार, महादेव महतो, कृष्णा कुमार महतो, वासुदेव महतो, चास प्रखण्ड अध्यक्ष महेश कुमार,सहित सैकड़ो की संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल थे।

बोकारो उपायुक्त से अधिवक्ताओं ने की अनुमंडल कोर्ट के नए परिसर में बैठने के लिए जगह देने की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *