जनसंख्या नियंत्रण पर गहरी चर्चा होनी चाहिए : चिराग पासवान

पटना, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा, उन्होंने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ‘कार्यकर्ता संवाद यात्रा’ पर भी अपनी राय दी।

मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और गंभीर विषय है, जिस पर विचार और चर्चा होनी चाहिए। मोहन भागवत ने जो चिंता व्यक्त की है, वह एक तकनीकी मुद्दा है। फर्टिलिटी रेट में लगातार गिरावट हो रही है और यह चिंता का विषय बन चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि आजकल फर्टिलिटी रेट 2.1 के आसपास रहना चाहिए, लेकिन यह गिरकर काफी कम हो गया है। मोहन भागवत ने इसी मुद्दे को लेकर चिंता जताई है और मुझे लगता है कि इस पर और गहरी चर्चा होनी चाहिए। जब मानव प्रजाति की बात होती है तो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि किसी भी प्रजाति पर कोई खतरा न आए। इसलिए इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

चिराग पासवान ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की आगामी कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी यादव 4 दिसंबर से अपने कार्यकर्ता संवाद यात्रा के तीसरे चरण पर निकलने वाले हैं। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव की यात्रा में एक बड़ा फर्क है। जब बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में हैं, तो वह जनता से जुड़े रहने की सोच रखते हैं और उनका दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला रहता है। वह सत्ता में रहते हुए भी जनता से संपर्क बनाए रखते हैं।

भाजपा में शाम‍िल होने के बाद पहली बार कोल्हान पहुंचे चंपई सोरेन, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

उन्होंने आगे कहा कि जब वह सत्ता में थे, तब उनका दरवाजा जनता के लिए बंद हो जाता था, और अब जब वह विपक्ष में हैं तो उन्हें जनता की याद आती है। यह एक विरोधाभास है। सत्ता में रहते हुए जनता से जुड़ना चाहिए, और यह खूबसूरती हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में है, जो सत्ता में रहते हुए भी जनता से जुड़ाव बनाए रखते हैं।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *