आज प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 बजे दिन में होगा

अवनीश श्रीवास्तव
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। मुंशी सिंह महाविद्यालय के प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में शीतकालीन सत्र 2023 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर को 12.00 बजे दिन में होगा।प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के समन्वयक प्रो.अमरजीत कुमार चौबे ने बतलाया कि परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा 04 नवंबर को 10.00 बजे दिन में होगा तथा नामांकन 05 नवंबर से शुरू होगा। प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार ने बतलाया कि नए सत्र का प्रारंभ 06 नवंबर को प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में होगा जिसमें विद्यार्थियों की यहां के नियम परिनियमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निदेशक डॉ.अरुण कुमार ने दी है।

मोतिहारी में प्रधानाध्यापक की मौत, दो शिक्षिका घायल, स्कूल जाने के दौरान टैंकर ने ऑटो में मारी टक्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *