परीक्षा में टापर्स छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : डीएवी पब्लिक स्कूल टी टी पी एस ललपनिया के 2025 परीक्षा में टापर्स छात्र को डाक्टर राधा कृष्णन सहोदया स्कूल काम्प्लेक्स बोकारो की ओर से चिन्मया विद्यालय में सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले छात्राओं में यज्ञसेनी सिंह देव ने दसवीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर झारखंड प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। बारहवीं कामर्स में अदिति गिरि ने 90.6प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। बारहवीं साइंस में अंजू कुमारी ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन सभी छात्राओं ने अपने परिश्रम और लगन से पढ़ाई कर यह गौरव प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने छात्राओं के सम्मान को विद्यालय प्रबंधन के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने विज्ञान शिक्षक राम निवास राय, अमित कुमार , दीपक कुमार, गणित शिक्षक सुभाष कुमार मिश्र, संतोष कुमार झा, बैजनाथ साव, कंप्यूटर शिक्षिका ज्योति कुमारी, अंग्रेजी शिक्षक पी पाणिग्रही,बी साहु , शारीरिक प्रशिक्षक अजमल हुसैन को धन्यवाद दिया। कामर्स शिक्षक भास्कर यादव, प्रियंका ठाकुर ने अदिति गिरि को सम्मानित किए जाने को ललपनिया क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है। विद्यालय के शिक्षक रणजीत कुमार सिंह, संदीप कुमार, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार शास्त्री, नेहा रानी,मधु कुमारी, अनुज्ञा सिन्हा, आनंद तिवारी, सौरभ कुमार, कैलाश प्रजापति, भुवनेश्वर महतो,विमल गोराई ने इस सम्मान के लिए छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं और अभिभावकों को बधाई दी।प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने टी टी पी एस ललपनिया के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार शर्मा और उप महाप्रबंधक अशोक प्रसाद का विद्यालय के हर संभव सहायता के लिए आभार व्यक्त किया जिससे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया है।










