तुलबुल ने एमबीएस स्वांग को 1-0 गोल से हराया

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया( संवाददाता दीपक ) : प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत अंतर्गत नेहरू हाई स्कूल के ग्राउंड में समाजसेवी चितरंजन साव एवं बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी के सौजन्य से पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। बुधवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तुलबुल बनाम एमबीएस स्वांग के बीच खेला गया। काफी रोमांचक मुकाबले के बाद तुलबुल ने एक गोल से जीत हासिल किया। इस दौरान ग्राउंड में काफी संख्या में दर्शको की भीड उमडी। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन समाजसेवी चितरंजन साव एवं बोकारो जिप अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को कीक मार कर किया। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। इसमें इंट्री फीस मात्र एक रुपया रखा गया। पहला दिन कुल 6 मैच खेले गए। निर्णायक की भूमिका कजरा मुर्मू, कृष्ण हांसदा, चंदन कुमार व तिवारी बाबा ने निभाया। उद्घोषक की भूमिका टूर्नामेंट के आयोजक छोटु कुमार ने निभाया। फाइनल मैच 29 सितंबर को खेला जाएगा। फाइनल मैच के विजेता टीम को 15 हजार रुपये व ट्राफी एवं उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

भुलाई नहीं जा सकती नीलांबर पीतांबर की शहादत- लवली गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *