नाबालिक से दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के क्रम में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

मीडिया हाऊस न्यूज एजेंसी बेतिया संवाददाता।
इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां नाबालिक से दुष्कर्म कर गर्भपात करने के दौरान हुई मौत में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नाबालिक की मां सुरजानी खातून के आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्त मुफस्सिल थाना के करनमेया निवासी बली गद्दी के पुत्र कामिल गद्दी को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि नाबालिक किशोरी के साथ बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने एवं पूछताछ करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने एवं नाबालिक किशोरी के जबर्दस्ती गर्भपात करा दिया गया। जिससे अधिक रक्तस्राव होने से इलाज के क्रम में नाबालिक की मौत हो गई । पुलिस के अनुसंधान के क्रम में यह पता चला कि लड़की का गर्भपात सोकानी मेडिकल गली में स्थित जीवनदीप हास्पीटल में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा चौक नया टोला निवासी साबिर आलम की पत्नी कलामुन नेशा नर्स के द्वारा गर्भपात कराई गई थी। वहीं हास्पीटल संचालक सहित डाक्टर हास्पीटल छोड़कर फरार है। उक्त अस्पताल को सील करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रक्रिया जारी है।

नगर निगम के करोड़ों की योजनाओं में ठेकेदारों द्वारा जमा फर्जी बैंक एफडी में लाखों का फर्जीवाड़ा:गरिमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *