बिहार के रोहतास में दो अलग घटनाक्रमों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 15ता.बिहार : बिहार के रोहतास में दो अलग घटनाक्रमों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहली घटना डिहरी नगर थाना क्षेत्र के सोन नदी पर स्थित पुल की है जहां बदमाशों एक 27 वर्षीय युवक की गोलीमार का हत्या कर दी। वहीं बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड नंबर- 5 में एक युवक की गोली मार के हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों ही वारदातों की जांच में जुट गई है। डिहरी नगर थाना क्षेत्र के सोन नदी पर स्थित पुल पर बदमाशों की गोली के शिकार हुए युवक की पहचान औरंगाबाद के वारुण थाना क्षेत्र स्थित पंडित बिगहा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह के बेटे अनुज यादव के रूप में हुई है। इस मामले में हथियार के साथ एक अपराधी को डेहरी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पिस्टल के अलावे तीन जिंदा कारतूस तथा मैगजीन भी बरामद हुए हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जाती है।मृतक के भाई ने बताया कि वारुण के ही कुछ लोगों से आपसी विवाद था। इस विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि हत्या करने के बाद भागने के क्रम में बोलेरो सवार अपराधी डेहरी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अन्य बाइक को टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों के हंगामा करने के बाद हत्यारे को पकड़ लिया गया। साथ ही पुलिस ने बोलेरो गाड़ी तथा हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।

ऐतिहासिक घुड़दौड़ पोखर (पताही) को पर्यटन स्थल के रूप में किया विकसित जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *