स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 26 बटालियन 15 दिनों से चला रही है स्वच्छता अभियान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 28ता०बोकारो। 26 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार विशेष स्वच्छता पखवाड़ा जो कि दिनांक 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया जा रहा है, की कड़ी में आज अधिकारियों / कार्मिकों द्वारा 26 बटा ० के सुबह चास स्थित कोर्ट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान कमलेन्द्र प्रताप सिंह, कमाण्डेट, 26 बटालियन के नेतृत्व में चलाया गया । इस स्वच्छता अभियान को देखकर सुबह स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में अपना सहयोग दिया। श्री सिंह ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति आम जनमानस को प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि बोकारो एक बहुत ही सुंदर स्थल है और इसको स्वच्छ रखकर ही सुंदर बनाया रखा जा सकता है तथा यह कार्यक्रम 02 अक्टूबर तक बोकारो के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में  कमलेन्द्र प्रताप सिंह, कमाण्डेंट,  नारायण चलाई, द्वितीय कमान अधिकारी,  एन० बालामुरगन, सहा0 कमा० के साथ-साथ बटालियन के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया।

डीपीएस बोकारो में उतरी बॉलीवुड की सतरंगी छटा, वाद्य-यंत्रों पर सदाबहार धुनों से बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *