सीएसआर के तहत बिना नाली निर्माण के ठेकेदार गायब खैरटिया में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कृपा शंकर पांडेय, मीडिया हाउस ओबरा/सोनभद-चोपन विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया में सामाजिक कॉर्पोरेट जिम्मेदारी ( सीएसआर ) के तहत पिछले वर्ष हुए नाली निर्माण में बड़ा घोटाला देखने को मिल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को खैरटिया में ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि योजना के तहत बिना निर्माण कार्य किए ही संबंधित ठेकेदार पैसा लेकर गायब हो गया है। समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे ने बताया कि राजेश केसरी के घर से तेजधार प्रजापति के घर तक मौजूद खड़ंजे को तोड़ कर उस पर नाली की मिट्टी को फेंक दिया गया, जिससे मानसून सत्र में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटना से ग्रामीणों के सब्र का बाँध टूट गया है। कहा कि सीएसआर के तहत हुए नाली निर्माण में बड़ा घोटाला स्पष्ट तौर पर देखने को मिल रहा है।कहा कि अगर तत्काल मामले की जांच कर नाली निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण बड़े आंदोलन को बाध्य होगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से चंद्रबली यादव, महेंद्र यादव, ज्ञानेश्वर केसरी, आकाश केसरी, शांति स्वरूप केसरी, लालमन यादव, राजेंद्र यादव, भोला खरवार, पुद्दा यादव, तेजधारी प्रजापति, विद्यार्थी मौर्य सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-अपर जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *