अज्ञात चोरों ने दुकान के गोदाम से आठ क्विंटल छड़ की चोरी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 12ता.रोहतास: चितौली गांव के समीप अज्ञात चोरों ने दुकान के गोदाम से आठ क्विंटल छड़ की चोरी कर ली. सासाराम-आरा पथ के समीप स्थित नया मार्केट का निर्माण किया गया है. जिसमें सीमेंट-छड़ की एक दुकान स्थित है.की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर आठ टन छड़ की चोरी कर चलते बने. जिसका कीमत करीब छह लाख बतायी गई है. घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह में हुई. जब वह दुकान पहुंचा तो देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है. अंदर से सभी छड़ गायब हैं. बताया जाता है कि चोर किसी वाहन से गोदाम का ताला तोड़ छड़ की चोरी कर ले भागे. क्योंकि आठ टन छड़ चोरी कर ले जाना संभव नहीं है. मामले में दुकानदार आशीष प्रताप ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार निर्दोष ने बताया कि दुकान से छड़ चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद मामले में संलिप्त आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

नवनिर्मित वी वी पैट वेयर हाउस में एफ एल सी कार्य प्रगति का किया गया निरिक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *