सदर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग, विभिन्न दलों ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन,

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-भाकपा, माकपा, माले, आज़ाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा व गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से ग्राम तिरनाही (पकरी) के अंबेडकर पार्क की भूमि पर प्लाटरों द्वारा राबर्ट्सगंज तहसीलदार की मिली भगत से व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से किए जा रहे सड़क निर्माण को रोकने को लेकर मुख्य मार्ग से जूलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

जहां वक्ताओं ने कहा कि ग्राम तिरनाही (पकरी ) , परगना बड़हर तहसील राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र के आराजी संख्या- 40 रकबा 0.1260 हे० भूमि श्रेणी- 6(2) खाता अम्बेडकर पार्क के नाम से दर्ज है। उक्त भूमि के बगल में पीछे की तरफ आराजी सं० 90 स्थित है जिस पर कुछ अज्ञात प्लाटरों द्वारा प्लाटिंग किया गया है, जिस प्लाट पर जाने हेतु आराजी संख्या-40 के सामने से सड़क आगे से जाकर बना हुआ है परन्तु उक्त प्लाटरों द्वारा आराजी संख्या 40 रकबा 0.1260 हे0 जो श्रेणी-8 (2) अम्बेडकर पार्क खाते में दर्ज भूमि है. से सीधा प्लाट पर लें जाने के लिए अवैध सड़क निर्माण के प्रयास में लगे हुए है। पूर्व में कुछ हिस्सों पर कुछ प्लाटरों द्वारा मि‌ट्टी इत्यादि डाल दिया गया था जिस पर ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर कार्य रोक दिया गया था परन्तु उक्त प्लाटरों द्वारा सदर तहसील के तहसीलदार श्री अमित सिंह द्वारा मिली भगत करके पुनः अवैध सड़क का निर्माण प्लाटरों द्वारा कराया जा रहा है।

ग्रामीणों तथा राजनैतिक दलों के विरोध पर सदर तहसीदार द्वारा धमकी दिया जा रहा है.. यह कि ..देखते हैं इस सड़क को कौन रोकेगा, हम खड़े हो कर इस सड़क को बनवाएंगे । तहसीलदार के इस बर्ताव से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी को विगत सप्ताह दिनांक 14.01.2026 को लिखित रूप पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे तिरनाही के उक्त प्लाटरों ( प्रापर्टी डीलरों ) का हौसला बुलंद हो रहा है , गांव में कभी भी अशांति का माहौल पैदा हो सकता है । तिरनाही में शांति कायम रहे , किसी प्रकार कोई तनाव न व्याप्त हो और अंबेडकर पार्क सुरक्षित रहे इस उद्देश्य से हम विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग निम्न बिंदुओं पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई की मांग व्यक्त करते हैं।

10 नवम्बर को धनतेरस, 11 नवम्बर को नरक चतुर्दशी/छोटी दीपावली, 12 नवम्बर को बड़ी दीपावली का पर्व है,

1-ग्राम तिरनाही परगना बड़हर तहसील राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र की आराजी नं० 40 रकबा 0.1260हे० भूमि जो अम्बेडकर पार्क नाम से खाता खतौनी में दर्ज है. को घेराव करके सौन्दर्गीकरण एवं संरक्षित किया जाय।

2-सदर तहसीलदार राबर्ट्सगंज सोनभद्र एवं उक्त प्लाटरों के विरूद्ध जाँच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही किया जाय।
3- सोनभद्र में सभी अंबेडकर पार्क, भूमि और महापुरुषों के स्थलों व प्रतिमाओं को सुरक्षित किया जाए।
नेताओ ने कहा समुचित समय के अंदर जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं होती है तो हम सभी दलों के लोग सड़कों पर उतर कर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को तैयार हैं, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाकपा जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, माकपा जिला सचिव कामरेड नंद लाल आर्य, माले नेता कामरेड नोहर भारती, आजाद समाज पार्टी के रवि शंकर (एडवोकेट), राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के लक्ष्मी नारायण बौद्ध, गोंगपा के जय मंगल उरेती, राम रक्षा, प्रेम चंद गुप्ता, हृदय नारायण, बाबूलाल चेरो, बाबूलाल भारती, पुरुषोत्तम, हनुमान प्रसाद, बच्चा लाल, अरुण कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अनुराग राव, दूधनाथ यादव, चंद्रशेखर, कमलेश आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में उक्त दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड प्रेम नाथ जी ने और संचालन आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि कांत ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *