सेल और बीजीएच के विस्तारिकरण के महाहस्ताक्षर पोस्टकार्ड अभियान का विभिन्न दलों ने किया समर्थन

परियोजना के समर्थन में 3 अगस्त को सेक्टर 2 कला केन्द्र में आयोजित होगा संगोष्ठी
मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के सभी ट्रेड यूनियनों ने इसके विस्तारीकरण परियोजना को प्रारंभ करवाने एवं बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनवाने के लिए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर इसके लिए चलाए जा रहे महाहस्ता़क्षर अभियान का समर्थन किया है। अभियान के संयोजक कुमार अमित के पहल पर इंटक के वीरेंद्रनाथ चौबे, किम्स के राजेन्द्र सिंह, एटक के विद्यासागर गिरी एवं रामाश्रय प्रसाद, बीएमएस के रंजय कुमार, बीडू के संदीप कुमार, बीएकेएस के हरिओम एवं बोकारो कर्मचारी पंचायत के रामाकान्त वर्मा, बोकारो मज़दूर समाज के राजेश महतो आदि ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा। इनके अलावे रोटरी क्लब के नरेन्द्र सिंह, प्लांट होल्डर एसोसिएशन के राजेन्द्र विश्वकर्मा, सिटी सेंटर ट्रेडर्स एसोसिएशन के ज्योति प्रकाश द्विवेदी एंव बैंकर्स एसोसिएशन के सिद्धेश नारायण दास ने भी प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर बोकारो के विकास के लिए इस अभियान में अपने संगठन का समर्थन दिया। इसके पूर्व होमगार्ड, पूर्व सैनिकों, निजी विद्यालयों का एसोसिएशन सहोदया एवं अयप्पा सेवा संगम ने भी इस अभियान का समर्थन किया है। कुमार अमित ने सभी को आगामी 03 अगस्त को सेक्टर 2 कला केन्द्र में इस अभियान के समर्थन में आयोजित होने वाले संगोष्ठी कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया है। सभी ने इस संगोष्ठी मे शामिल होने की बात कही है। कुमार अमित ने बताया कि बोकारो के विकास और यहाँ के बेरोज़गार एवं विस्थापित युवाओं के रोजगार हेतु विस्तारीकरण और बीजीएच के बेहतरी के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सामाजिक संगठनों से मिलने का क्रम जारी रहेगा। अभियान के तहत दो लाख लोग इसके लिए रजिस्टर पर हस्ताक्षर करेगें एवं दस हजार लोग प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर अपनी भावनाओं से अवगत करीएगें। इस अवसर पर अतुल सिंह, निवारण महतो, शशिभूषण, चन्द्रप्रकाश, योगेन्द्र कुमार, गणेश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।










