विहिप एवं बजरंग दल बैरगनिया ने घर घर अयोध्या आमंत्रण पहुंचाने में झोंकी पूरी ताकत

मीडिया हाउस 14ता.बैरगनिया (सीतामढ़ी)। हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल जिला मंत्री संतोष कुमार देशमुख द्वारा अयोध्या मंदिर उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण प्रखंड के सभी पंचायतों और गांवों के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी गई है। विहिप जिला मंत्री संतोष कुमार देशमुख के निर्देश पर सभी पंचायत एवं नगर के सभी वार्ड के अधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर आमंत्रण पहुंचाने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से कर रहे हैं। स्वयं भी श्री देशमुख अपने शिष्टमंडल के साथ पंचायत एवं नगर के सभी प्रमुख अधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों,
धार्मिक,सामाजिक सांस्कृतिक संगठन के प्रमुख लोगों एवं अयोध्या मंदिर आंदोलन में पूर्व से जुड़े लोगों तक आमंत्रण पहुंचाने का कार्य द्रुतगति से कर रहे हैं। कोशिश है कि एक भी घर छुटे नहीं। इस कार्य में सभी संगठन के लोग लगे हुए हैं। शनिवार को विहिप जिला मंत्री संतोष कुमार देशमुख एवं शिष्टमंडल के साथ वार्ड -2 वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता प्रमोद महतो, वार्ड -3 मे आर. एस. एस के सर्वजीत कुमार, वार्ड -10 मे वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रमेश कुमार एवं बी. ही. प प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक गाड़िया,वार्ड -22 मे वार्ड पार्षद मुन्ना कुमार गुप्ता एवं दुर्गावाहिनी सह संयोजीका पूनम गुप्ता जी के साथ बी. ही.प बजरंग दल कार्यकर्त्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने पूजित अक्षत वितरण मे शामिल थे। अयोध्या से आए पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्रक, मंदिर का तस्वीर और धार्मिक अंगवस्त्र प्रदान करते हुए 22 जनवरी को उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा के दिन सामुहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान एवं दीपोत्सव मनाने का अनुरोध किया। अयोध्या मंदिर का आमंत्रण पाकर सभी सनातनियों में जबरदस्त उत्साह और खुशी है। लोग अभी से अपने अपने नजदीक मंदिरों में सामुहिक धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम करने तथा दीपोत्सव मनाने की व्यापक तैयारी शुरू कर दिए हैं। 22 जनवरी को बैरगनिया प्रखंड राममय और यहां का वातावरण धार्मिक अनुष्ठानों से गुंजायमान रहेगा। पूजित अक्षत वितरण मे सभी वार्डो मे मुख्य रूप से विहिप जिला कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश साहू, प्रखंड मंत्री बाबा दामोदर झा, वीरेंद्र पटेल, अभिषेक जायसवाल,सुनील गुप्ता, शिवम् कुमार, संजय पासवान, के साथ सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

बैरगनिया।उप डाकघर केंद्र कार्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *