मुंगेर जिले में वार्ड सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या,घटना से इलाके में सनसनी फैल गई

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 13ता.मुंगेर : बिहर के मुंगेर जिले में वार्ड सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग गांधीपुर के पास की है। जहां इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय दीपक ठाकुर के रूप में हुई है। जो बरियारपुर दक्षिणी पंचायत के 4 नंबर वार्ड गांधीपुर के वार्ड सदस्य रुचि देवी के पति बताये जा रहे हैं। अपराधियों ने उनके मुंह के पास गोली मारी है। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *