झारखंड, महाराष्ट्र में हम सरकार बना रहे हैं : संतोष सुमन

पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव संपन्न हो चुका है। बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है।

चुनाव संपन्न होने के बाद 23 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। एग्जिट पोल के अनुमानों में झारखंड में एनडीए की सरकार बनने की बात कही गई है। महाराष्ट्र में भी एक बार फिर ‘महायुति’ की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

एग्जिट पोल के अनुमानों पर संतोष सुमन ने आईएएनएस से कहा कि पूरे देश में एनडीए की लहर है। जो एग्जिट पोल में दिखाया जा रहा है उससे ज्यादा संख्या में सीट हम लेकर आएंगे। दोनों जगह पर हमारी सरकार बन रही है।

विपक्ष इस एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा है कि 23 तारीख को पता चल जाएगा।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में मतदान हुए हैं। 13 नवंबर को पहले चरण के लिए 43 सीटों पर मतदान हुआ था। 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान हुआ। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई है।

इस बीच, झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग फुर्सत के बल बिताए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “चुनाव प्रचार समापन के बाद फुर्सत के कुछ क्षण।” मुख्यमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं जिनमें उनका पालतू डॉग नजर आ रहा है।

एसडीजी लक्ष्यों के लिए ग्लोबल साउथ के देशों वित्तीय मदद मुहैया कराई जाए : निर्मला सीतारमण

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *