पति से लड़ाई हुई तो महिला चली गई वृंदावन
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : बोकारो में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है मामला बालीडीह थाना क्षेत्र का है बालीडीह की रहने वाली 50 वर्षीय उर्मिला देवी जो 14 जून को अपने पति से किसी बात पर उसकी कहासुनी हुई और वह दिन बताएं घर से निकल कर चली गई जिसके बाद वह घर नहीं लौटी जिसके बाद पति ने थाने में गुमसुदगी का सान्हा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को देखते हुए पदाधिकारी को सूचित करते हुए एक एसआईटी टीम का गठन किया। टीम ने तकनिकी सूचना के सहयोग से अनेकों स्थान पर विधिवत छापेमारी किया तथा उक्त गुमशुदा महिला को वृन्दावन (मथुरा), उ०प्र० से बारामद कर थाना लाया गया एवं उनके परिवार का सुपूर्द किया गया। बरामदगी के उपरान्त उक्त महिला से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बतलाया गया कि उनका उनके पति रामप्रवेश यादव से घरेलुं विवाद हो गया था, जिस कारण गुस्से में आकर अपने घर से बिना किसी को बतलाये वृन्दा वन चली गई थी। जहां से उनको विधिवत बरामद कर वापस लाया गया।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










