हर घर जल का संकल्प लिए प्रदेश के कोने-कोने में चल रहा नल से जल पहुँचाने का कार्य

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 29ता.भोपाल-प्रदेश के हर घर में नल से शुद्ध जल पहुँचाने का कार्य तेज़ी से जारी है। जल स्त्रोतों का चिन्हांकन कर भौगोलिक स्थिति अनुसार एकल ग्राम नल जल और समूह जल प्रदाय योजना से जल प्रदाय का कार्य किया जा रहा है। जल की गुणवत्ता जाँच के लिए प्रदेश में 144 एनएबीएल प्रमाणित लेब हैं। साथ ही नागरिकों को जल के प्रबंधन, जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। मिशन से अब तक प्रदेश के 59 लाख 28 हजार घरों में नल से जल पहुँचाया जा चुका है।

प्रदेश के हर हिस्से में जल जीवन मिशन का कार्य दिखाई दे रहा है। इंदौर संभाग के 8 ज़िलों में 12 लाख 28 हज़ार 442, घर में नल से जल पहुँचाया गया है। भोपाल संभाग के 5 ज़िलों में 5 लाख 51 हज़ार 100, सागर संभाग के 6 ज़िलों में 5 लाख 16 हज़ार 830, जबलपुर संभाग के 8 ज़िलों में 11 लाख 82 हज़ार 88, नर्मदापुरम संभाग के 3 ज़िलों में 3 लाख 46 हज़ार 463, ग्वालियर संभाग के 5 ज़िलों में 4 लाख 3 हज़ार, शहडोल संभाग के 3 ज़िलों में 2 लाख 12 हज़ार 287, उज्जैन संभाग के 7 ज़िलों में 7 लाख 58 हज़ार 309, चंबल संभाग के 3 ज़िलों में 3 लाख 43 हज़ार 431 और रीवा संभाग के 4 ज़िलों में 3 लाख 86 हज़ार 938 घर में नल से जल पहुँचाया जा चुका है।

30 एकड़ में बन रहा है प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लोबल स्किल पार्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *