सांप काटने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : गोमिया प्रखंड के अंतर्गत ग्राम तीसरी निवासी बिलास तुरी की पत्नी सोनी कुमारी 21 वर्ष की मौत हो गई । घटना के बारे में बताया जाता है कि वह रात को अन्य दिनों की तरह अपने पलंग में सोयी हुई थी । अचानक 12 बजे रात कुछ काटने की जानकारी परिजनों को दिया । परिजन ने तुरंत इस ओर ध्यान नही दिया । जब बेहोश होने लगी तो परिवार गोमिया स्थित सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया गया । गोमिया अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया था । बीच रास्ते मे सोनी कुमारी ने दम तोड़ दिया । चतरोचट्टी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को शव सौंप दिया। सोनी कुमारी अपने पीछे पति के अलावे दो पुत्र व दो पुत्री छोड़ गई है । इस घटना से परिजन रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है । गोमिया के बीडीओ महादेव कुमार महतो ने बताया कि परिवार के आश्रितों को आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा ।

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राज्यभर के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *