जेएसडब्ल्यू एनर्जी पीएसपी सिक्स लिमिटेड द्वारा CSR के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है कार्य-परियोजना प्रबंधक

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जेएसडब्ल्यू एनर्जी पीएसपी सिक्स लिमिटेड द्वारा कनधौरा में पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट 1680 मेगावाट के लगने वाले प्रस्तावित पावर प्लांट के तहत जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन सीएसआर द्वारा ससनई चेरूई मारकुंडी के गांव में अभियान चलाकर सीएसआर द्वारा किया जा रहा है कार्य उक्त बातें परियोजना प्रबंधक देवेश राय ने मीडिया हाउस से वार्ता के दौरान।

परियोजना प्रबंधक देवेश राय ने कहा कि जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन सीएसआर द्वारा ससनई चेरूई मारकुंडी के गांव में ग्राम प्रधान के सहयोग एवं उपस्थिति में ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण, ससनई प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच स्टेशनरी का सामान, ट्रैकसूट, ड्रेस, ब्रेंच विद्यालय में वितरण किया गया। मारकुंडी में पेयजल के अंतर्गत कंपनी द्वारा पानी टंकी लगाया गया। ससनई प्राथमिक विद्यालय में स्कूल गेट का निर्माण कराया गया। यह अभियान 10 अगस्त 2024 से 31 अगस्त 2024 तक जारी रहेगा।

श्री राय ने बताया कि कंपनी जहां भी जाती है सीएसआर तहत स्थानीय क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी जाती है। यह सब कार्य ग्राम प्रधान की उपस्थिति मे संचालित हो रहा है। मौके पर कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक रवि शंकर, प्रबंधक जगदीश सती, सत्येंद्र सिन्हा आदि लोग उपस्थित रहे।

जनसुनवाई-ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में हीलाहवाली पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *